नेताओं और अफसरशाहों ने अंग्रेजों से भी बुरी तरह लूटा
फरीदाबाद।
दर्द होता रहा छटपटाते रहे, आईने से सदा चोट खाते रहे, वो वतन बेचकर मुस्कुराते रहे, हम वतन के लिए सिर कटाते रहे। कुछ इसी तरह के मेल में आंकड़े देकर कहा गया है कि यह 280 लाख करोड़ का सवाल है। भ्रष्टचार के खिलाफ अन्ना हजारे का आंदोलन अब इंटरनेट पर भी छाने लगा है। आंदोलन का समर्थन करते हुए लोग कुछ इसी तरह का मेल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह मेल इतनी फारवर्ड करो कि एक आंदोलन बन जाए। id="toptextpromo">इस
तरह के मेल की शुरुआत कुछ ऐसे होती है - भारतीय गरीब हैं, लेकिन भारत देश कभी गरीब नहीं रहा। भारत का जितना पैसा स्विस बैंकों में जमा है. उससे आने वाले 30 सालों का बजट बिना टैक्स के बनाया जा सकता है। या यूं कहें कि 60 करोड़ रोजगार के अवसर दिए जा सकते हैं। यूं भी कह सकते हैं कि भारत के किसी भी गांव से दिल्ली तक चार लेन रोड बनाई जा सकती है। भारत को किसी विश्व बैंक से लोन लेने की कोई जरूरत नहीं है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मेल
में कहा जा रहा है, जरा सोचिए ... हमारे भ्रष्ट राजनेताओं और नौकरशाहों ने कैसे देश को लूटा है। अंग्रेजों ने हमारे देश पर करीब 200 साल तक राज करके करीब एक लाख करोड़ रुपये लूटे, मगर आजादी के केवल 64 सालों में हमारे भ्रष्टाचार ने 280 लाख करोड़ लूटे हैं। मेल में कहा गया है कि सोचो कि कितना पैसा हमारे भ्रष्ट राजनेताओं और उच्च अधिकारियों ने ब्लाक करके रखा हुआ है।











Click it and Unblock the Notifications