देश को दुश्मनों से नहीं गद्दारों से खतरा है : अन्ना हजारे
मेरे जोश में कोई कमी नहीं है। अन्ना ने कहा कि वतनवालों जो बैंको में जमा धन हमारी जनता का है यानी की हमारा है। वो हमारा खजाना है। अन्ना ने कहा कि देश के खजानों को चोरों से नहीं बल्कि पहरेदारों से खतरा है.. यानी कि देश को दुश्मनों से नहीं गद्दारों से खतरा है।
अन्ना ने कहा कि जब तक सरकार जनलोकपाल बिल को संसद में पेश करके कानून नहीं बनाती है वो अपने अनशन से उठने वाले नहीं है। फिलहाल अन्ना हजारे के समर्थन में भारी जन सैलाब रामलीला मैदान में एकत्र है। लोग आते ही जा रहे हैं।
अन्ना ने रामलीला मैदान में कहा कि जब तक उनके प्राण बाकी रहेगें उनका आंदोलन चलता रहेगा। सरकार जब तक लोकपाल बिल नहीं बनाती है लो इस मैदान से हटने वाले नहीं हैं। अन्ना ने सरकार को 30 अगस्त तक की डेडलाइन दी है। अन्ना ने कहा है कि हर हालत में 30 तारीख तक जनलोकपाल बिल को सरकार को अमल में लाना ही होगा।













Click it and Unblock the Notifications