पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार

Woman arrest for killing husband
लखनऊ। प्रेमी के साथ के चक्कर में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। हालांकि पति की हत्यारिन पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार हत्यारी पत्नी ने अपने पति की गला दबाकर मार डाला। उन्नाव के अजगैन में हुई वारदात के बाद महिला का प्रेमी फरार हो गया। पति की हत्या करने वाली महिला को गांव वालों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है तथा उसे प्रेमी की भी तलाश है।

उन्नाव के अजगैन के ढकौली गांव निवासी ह्दयलाल घर में सो रहा था। उसी वक्त गांव में रहने वाला दूबर उर्फ जयराम उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी केकती देवी के साथ मिलकर ह्दयलाल की गला दबाकर कर हत्या कर दी। ह्दयलाल की हत्या के बाद दूबर मौके से फरार हो गया। सवेरे गांव वालों को यह खबर मिली कि जयराम की मौत हो गयी।

सबसे पहले मौके पर आए जयराम के भाई मेवालाल को शक हुआ कि उसकी मौत सामान्य नहीं बल्कि उसकी हत्या की गयी है। शक होने पर भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को आता जान केकती ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। गांव वालों ने केकती को पुलिस को सौंपा जहां पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कुबूल दिया। मेवालाल की तहरीर पर मामला दर्ज कर उसकी भाभी केकती को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक केकती के संबंध गांव में रहने वाले दूबर के साथ है। इस अवैध रिष्ते की जानकारी केकती के पति ह्दयलाल को हुई उसने विरोध किया। पति द्वारा अवैध रिष्ते का विरोध किए जाने के बाद पति पत्नी में विवाद हो गया। जिसके चलते केकती ने प्रेमी दूबर के साथ मिलकर पति ह्दय की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+