दिल्ली: 13 एटीएम से उड़ाए करोड़ों, गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को कोटेक महिन्द्र बैंक के करीब 13 एटीएम से सवा करोड़ रुपये की चोरी की गई थी। जांच में पता चला कि एटीएम में रुपये डालने वाले सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत दीपक राणा ने उसे चुराया है। इस बाबत सिक्योरिटी कंपनी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दीपक ने अपने सहयोगी के पासवर्ड जानने के बाद एटीएम को खोलकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने प्रेमनगर स्थित उसके घर पर छापा मारा साथ ही पुलिस ने गाजियाबाद स्थित उसके परिजनों के घर पर भी छापा मारा। लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद पुलिस पंजाब में भी छापामारी की लेकिन वह नहीं मिला। उसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि वह बाहरी दिल्ली इलाके में देखा गया है। उसके बाद पुलिस की टीम ने बुधवार को उसे दबोच लिया।
पूछताछ में दीपक ने बताया कि प्रदीप से उसका पासवर्ड पूछकर एटीएम से रुपये निकाल लिए थे। दरअसल, एटीएम में रुपये डालने के लिए दो लोगों को पासवर्ड जारी किए जाते हैं और दोनों के अलग-अलग पासवर्ड डालने पर ही एटीएम में रुपये डाले जा सकते हैं या निकाले जा सकते हैं। धोखे से दीपक ने प्रदीप से उसका पासवर्ड पूछ लिया था।
गौरतलब है इसी महीने मंगोलपुरी में पुष्पांजलि एंक्लेव स्थित एटीएम में कार्यरत सुरक्षा गार्ड ने बैंक को फोन कर बताया कि यहां एटीएम मशीन खराब है। बैंक कर्मी वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एटीएम मशीन पर यह लिखकर चिपका दिया गया था वह खराब है। जबकि मशीन सही थी और उससे लाखों रुपये गायब थे। इन सभी 14 एटीएम में संडे को पैसा खत्म होने का अलार्म बजा तो बैंक के अधिकारी सकते में पड़ गए थे। इसके बाद जांच की गई तो हकीकत का पता चला।












Click it and Unblock the Notifications