जेल आया सरकार की मर्जी से, जाऊंगा अपनी मर्जी से: अन्‍ना हजारे

Anna to come out from Tihar on his own condition
दिल्‍ली। 16 अगस्‍त को सरकार के इशारे पर दिल्‍ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अन्‍ना हजारे यूपीए सरकार के लिए मुश्किलों का सबब बने हुए हैं। अन्‍ना हजारे ने जेल से ही ऐलान किया है कि वे जेल पहुंचे सरकार की मर्जी से हैं और बाहर अपनी मर्जी से आएंगे। दिल्‍ली पुलिस ने 16 अगस्‍त को ही उन्‍हें रिहा करने का वारंट जारी कर दिया था। इसके बाद भी अन्‍ना हजारे जेल से बाहर नहीं निकले। सरकार ने दिल्‍ली पुलिस के माध्‍यम से अन्‍ना हजारे के सामने अनशन के लिए 22 शर्तें रखी थीं। जिसे मानने से उन्‍होंने मना कर दिया। इसके बाद सरकार ने झुकते हुए अपनी सारी शर्तें वापस लेते हुए उन्‍हें रामलीला मैदान में 15 दिन के लिए बिना किसी शर्त के अनशन करने की इजाजत दे दी है।

अन्‍ना हजारे के साथ दिल्‍ली पुलिस ने सिविल सोसाइटी के सदस्‍य अ‍रविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार किया था। वे अब जेल से बाहर आ गए हैं। उन्‍होंने पत्रकारों को बताया कि अन्‍ना इस बात पर अड़े हुए हैं कि सरकार कानून के साथ खिलवाड़ कर रही है। गिरफ्तार करते समय उन्‍हें 7 दिन की रिमांड पर तिहाड़ जेल भेजा गया था। जब अन्‍ना हजारे की गिरफ्तारी का पूरे देश में विरोध हुआ तो सरकार ने‍ गिरफ्तारी के 2 घंटे बाद ही उनकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया। ये सब किस आधार पर किया गया इसका जवाब न दिल्‍ली पुलिस के पास है न ही सरकार के पास।

अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि अन्‍नाह हजारे का अनशन 15 दिन से भी जारी रह सकता है। उन्‍होंने कहा कि अन्‍ना हजारे आज दोहपर बाद तिहाड़ जेल से बाहर निकलेंगे। रामलीला मैदान जब अनशन के लिए तैयार हो जाएगा तो अन्‍ना हजारे वहां अनशन के लिए पहुंच जाएंगे। अन्‍ना हजारे ने सरकार और तिहाड़ जेल प्रशासन पर यह आरोप लगाया था कि यहां सारे नियम अपने हिसाब से तोड़े व बदले जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+