पैसा वापस मांगा तो भांजा और भांजी को चाकू मार दिया

पुलिस के अनुसार पीड़ित यासीन और जीनत परिवार के साथ गली नंबर-7, न्यू मुस्तफाबाद में रहते हैं। यासीन का बटन बनाने का काम है। मामा नसीम नेहरू विहार गली नंबर-4 में रहता है। यासीन ने नसीम को कुछ रुपये उधार दिए थे। बार-बार मांगने पर नसीम रुपये नहीं लौटा रहा था। रविवार को यासीन अपनी बहन जीनत के साथ नसीम के घर गया था। वहां उसने अपने मामा से रुपयों की मांग की। इस बात पर उसका अपने मामा से झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान नसीम और उसके दोस्त शेर खान ने यासीन के सिर और पेट में चाकू मार दिया। बीच-बचाव कराने आई जीनत को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा।
उधर दिल्ली के ओखला क्षेत्र की एक फैक्टरी से लाखों रुपये कीमत का चमड़ा लूटने वाले दो बदमाशों को थाना-20 पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया चमड़ा और एक मिनी ट्रक बरामद किया है। पुलिस को इस लूटकांड में चार अन्य लोगों की तलाश है। बदमाशों के पकड़े जाने की जानकारी पाकर दिल्ली पुलिस भी नोएडा पहुंची और बदमाशों से पूछताछ की। बरामद चमड़ा भेड़ की खाल से बना था। इसके अलावा एक ईसीएम चोर और चोरी के स्कूटर के साथ दो वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि बीती रात दिल्ली के ओखला इलाके में कमल इंटरप्राइजेज नाम की एक फैक्टरी से गार्डों को बंधक बना कर चमड़ा लूटा गया था। जिसे नोएडा बेचने के लिए आ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications