तिहाड़ जेल से बाबा रामदेव और श्री श्री रवि शंकर लाइव

जब बाबा रामदेव ने सरकार के खिलाफ अनशन किया था उस समय भी श्री श्री रविशंकर उन्हें अनशन तोड़ने के लिए मनाने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। इसके बाद बाबा रामदेव ने उनकी बात मानते हुए अनशन तोड़ दिया था। इसके साथ ही उस समय उनका सरकार के खिलाफ आंदोलन खत्म हो गया था। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या अन्ना हजारे ने श्री श्री रविशंकर को सरकार के साथ किसी तरह का समझौता करने के लिए और बीच का रास्ता निकालने के लिए तो नहीं बुलाया गया है।
सरकार भी अन्ना हजारे के साथ समझौता करने के मूड में लग रही है। इसी वजह से सरकार चाहती थी कि रवि शंकर अन्ना हजारे से बात करके उन्हें तिहाड़ जेल से बाहर निकालने को राजी कर लें। इसके अलावा सरकार ने श्री श्री रवि शंकर को यह संदेश देकर भी भेजा होगा कि वे कुछ शर्तों को मानने के बाद उन्हें अनशन की इजाजत दे सकती है।
श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात करके अन्ना हजारे क्या निर्णय लेगें यह थोड़ी देर में साफ हो जाएगा। फिलहात इतना तो तय है कि श्री श्री रविशंकर के बीच मे आने से इस कहानी में थोड़ा बदलाव जरूर आएगा। अब यह भी देखना होगा कि सरकार और अन्ना हजारे में से कौन कितना झुकता है। बाबा रामदेव भी तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं। काफी समय से बाबा रामदेव को अपने अनशन से दूर रखने वाले अन्ना हजारे ने उन्हें अपने अनशन में शामिल कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications