अन्‍ना का जेल भरो आंदोलन, दिल्‍ली में 12 स्‍टेडियम जेलों में तब्‍दील

'Jail Bharo Aandolan' again after Anna' arresting, 12 Stadium convert into Jail
दिल्ली। जनलोकपाल बिल को लेकर सरकार और अन्‍ना हजारे के बीच लड़ाई अब अंतिम रूप ले चुकी है। अन्‍ना हजारे की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में जेल भरो आंदोलन शुरू हो चुका है। केवल दिल्‍ली में ही 3 हजार से ज्‍यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्‍ली पुलिस ने दिल्‍ली के 12 स्‍टेडियमों को जेल में तब्‍दील कर दिया है। अन्‍ना हजारे के समर्थकों को गिरफ्तार कर इन्‍हीं स्‍टेडियमों में भरा जा रहा है। अभी तक अन्‍ना हजारे के समर्थकों को छत्रसाल स्‍टेडियम और बवान में भरा गया है। दिल्‍ली ही नहीं देश के बाकी हिस्‍सों में भी अन्‍ना की गिरफ्तारीक के बाद उनके समर्थक गिरफ्तारी दे रहे हैं।

आज सुबह अन्‍ना हजारे जब अनशन के लिए जेपी पार्क के लिए निकल रहे थे तो उन्‍हें मैयूर विहार से दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ सिविल सोसाइटी के सदस्‍यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद भी अन्‍ना हजारे ने तय समय अनुसार अपना अनशन 10 बजे से शुरू कर दिया। इसके बाद दिल्‍ली पुलिस ने आधिकारिक तौर पर उनकी गिरफ्तारी घोषित कर दी।

अन्‍ना हजारे की गिरफ्तारी के साथ ही देश भर में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए। उनकी गिरफ्तारी के बाद देशभर में हजारों लोगों ने गिरफ्तारी दी। पूरे देश में जेल भरो आंदोलन शुरू हो गया। छत्रपाल स्‍टेडियम जहां पहले अन्‍ना हजारे को ले जाया गया था। वहां लगभग अन्‍ना हजारे के 5000 से ज्‍यादा समर्थक पहुंच गए। इसके बाद इस स्‍टेडियम को अस्‍थाई जेल में तब्‍दील कर दिया गया। उनके कुछ समर्थकों को गिरफ्तार कर बवाना ले जाया गया।

देश की राजधानी दिल्‍ली में लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं गिरफ्तारी देने के लिए पहुंच रहे हैं। अनशन की आग दिल्‍ली से उत्‍तर प्रदेश में भी पहुंची। लखनऊ में झूलेलाल स्‍टेडियम में हजारों समर्थकों ने विरोध जताया। यहां भी लोगों ने गिरफ्तारी दी। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी की अन्‍ना को समर्थन का ऐलान करने के बाद वहां भी लोग सड़कों पर निकल चुके हैं। यहां भी पार्कों और सड़कों पर इकट्ठा होकर अन्‍ना के समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

अन्‍ना हजारे की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में एमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। लाखों की संख्‍या में लोग अन्‍ना के साथ गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं। पूरे देश से लोग दिल्‍ली का रुख कर रहे हैं। यहां तक कि उनके समर्थकों के लिए जेलों में जगह कम पड़ रही है। पार्कों को जेलों में तब्‍दील किया जा रहा है। अगले कुछ दिनों में गिरफ्तारियों का सिलसिला और आगे बढ़ने वाला है। जनता के इस कदम से यह बात तो सामने आ गई कि आम लोग भ्रष्‍टाचार से कितना परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+