अन्ना के समर्थन में पूरे यूपी में प्रदर्शन, वकील हड़ताल पर

जन लोकपाल बिल की मांग करने वाले अन्ना हजारे को मंगलवार को दिल्ली में उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। अन्ना हजारे को आज से अनशन पर बैठना था। दिल्ली पुलिस ने अनशन पर बैठने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अन्ना की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उनके समर्थक समड़ पर उतरे और केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
राजधानी में जगह-जगह रैलियां निकाली जाने लागी। लखनऊ के शहीद स्मारक के पास एक रैली निकाली गयी जिसमें उनके समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी व असंवैधानिक करार दिया। व्यापारी संगठनों ने हजरतगंज में प्रदर्शन उनको रिहा किए जाने की मांग की।
प्रदर्शन सिर्फ लखनऊ में नहीं बल्कि आगरा, कानपुर व रायबरेली समेत कई जनपदों ने विभिन्न संगठनों ने अन्ना के समर्थन में प्रदर्शन शुरू कर दिया। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली तथा श्री गांधी के क्षेत्र अमेठी में अन्ना समर्थक बडी संख्या में जमा हुए केन्द्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। रायबरेली में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बैनर तले समाज सेवियों ने अर्चना श्रीवास्तव के नेतृत्व में डिग्री कालेज चौराहे के पास सड़क जाम कर दी।
उन्होंने बताया कि अन्नास हजारे की गिरफ्तारी के विरोध में अमेठी और रायबरेली में शांतिपूर्वक विरोध किया जा रहा है। अमेठी में केन्द्र सरकार का पुतला फूंका गया और लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाये। आजाद मजदूर संघ के नेता खुशी सरन के नेतृत्व में आई.टी.आई गेट के पास प्रदर्शनकारियों ने रायबरेली सुलतानपुर रोड जाम कर दी। इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था के लखनऊ संयोजक आर. के. अग्रवाल ने बताया कि अन्ना के समर्थक उनके जेल से रिहा होने तक झूलेलाल पार्क में अनशन पर बैठेंगे।
दोपहर होते ही वकीलों ने हाई कोर्ट में हड़ताल की घोषणा कर दी। वकीलों ने एलान किया कि हाई कोर्ट से झूलेलाल पार्क तक मार्च निकालकर अन्ना की गिरफ्तारी का विरोध किया जाएगा। राजधानी लखनऊ में अनेक स्थानों पर प्रदर्शन व धरने की रिपोर्ट है। हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड की स्थानीय इकाई के गेट पर कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications