भ्रष्ट्राचार से निपटने के लिए मेरे पास कोई जादू की छड़ी नहीं : मनमोहन सिंह

Manmohan Singh
नई दिल्ली। अब से थोड़ी देर पहले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लालकिले पर झंडा फहराया और देश वालों को स्वंत्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। लाल किले के प्राचिर से देश वालों को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि भ्रष्ट्राचार और महंगाई आज देश के पास दो बड़े मुद्दे हैं जिनसे निपटना बहुत जरूरी है जिसके लिए जनता बेहद परेशान हो रही है लेकिन जनता के सहयोग और धैर्य के बिना भ्रष्ट्राचार से नहीं लड़ा जा सकता है। उनकी सरकार इसके खिलाफ काम रही है लेकिन उनके पास कोई जादू की छड़ी नहीं है जिसे एक बार घुमाया और सारा मामला साफ हो गया है।

लोकपाल बिल पर बोलते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने लोकपाल मसौदे पर एक बिल पेश किया है जिसे कि बिना संसद के पास नहीं हो सकता है। लेकिन इसके लिए कुछ लोग अनशन कर रहे हैं जो कि उचित नहीं है। उनका इशारा साफ तौर पर कल से अनशन करने का ऐलान कर चुके समाजसेवी अन्ना हजारे के लिए था। उन्होंने कहा कि लोकपाल बिल में न्याय पालिका को लाना उचित नहीं है उसके लिए अलग से कानून है जो कि बहुत जल्द अमल पर लाने के लिए संसद में पेश किया जायेगा।

साथ ही मनमोहन सिंह ने देश के किसानों को इस साल रिकार्ड तोड़ खाद्दान के लिए बधाई दी। उन्होंने मनरेगा के सक्रियता पर भी अपने विचार देते हुए कहा कि उसके लागू होने से लोगों को फायदा होगा। साथ ही पीएम ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए भी सरकार बहुत जल्द कानून लाने वाली है। आज दिल्ली में इंद्रदेवता ने काफी कृपादृष्टि दिखायी जिसके चलते ध्वजारोहण होते समय काफी बारिश हो रही थी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए गये लोगों को भीगते हुए इस आयोजन का लुत्फ उठाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+