राहुल गांधी लापता!

दरअसल शिवसेना ने इस विज्ञापन के माध्यम से राजनीति की नई बिसात बिछाई है। इस विज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने पूछा है कि राहुल गांधी इस समय हैं कहां। उत्तर प्रदेश के भट्टा परसौल में किसानों पर गोली चलने के बाद वहां किसानों का दर्द बांटने पहुंचे राहुल गांधी अब पुणे में किसानों पर हुई गोलीबारी के बाद वहां क्यों नहीं पहुंचे। शिवसेना का कहना है कि राहुल गांधी यूपी में चुनावों के लिए जनाधार जुटाने के लिए गए थे न कि किसानों का दुख बांटने।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस समय अमेरिका में हैं। जहां उन्होंने अपनी सर्जरी कराई थी। बेटे राहुल गांधी भी इस समय उनके साथ हैं। महाराष्ट्र के पुणे में किसानों पर हुई गोलीबारी के बाद से राहुल गांधी या कांग्रेस के किसी मंत्री की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई थी। शिवसेना ने राहुल गांधी को घेरने के लिए यह विज्ञापन निकाला है। अब देखना है कि कांग्रेस की तरफ से शिवसेना को क्या जवाब मिलता है?












Click it and Unblock the Notifications