5 करोड़ की हेरोइन के साथ 2 पकड़े गए

Police arrested 2, seize 5 kg heroin
नई दिल्ली। दिल्ली में हेरोइन की सप्लाई करनेवाले मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) निवासी सैदुल इस्लाम (25) और मैकल शेख (22) को पुलिस ने मुनिरका से गिरफ्तार किया है। मुर्शिदाबाद बांग्लादेश सीमा के पास है। आशंका है कि हेरोईन या अफीम बांग्लादेश के रास्ते ही आ रहा है। दोनों एक कंपनी की नुमाइंदे बनकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के पास से पांच किलो हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस इनके अन्य सहयोगियों की धरपकड़ में जुटी है।

क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस ने मुनिरका से दोनों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में एक बैग से तीन और दूसरे बैग से दो किलो हेरोइन मिली। सैदुल ने बताया कि वह कोलकाता की मार्केटिंग कंपनी रोज वैली चेन मार्केटिंग का और शेख इनफीनिटी रियल कॉम लिमिटेड का नुमाइंदा है। दोनों कंपनी की आड़ में मुर्शिदाबाद से दिल्ली के लिए हेरोइन की तस्करी करते थे। चालीस हजार रुपये प्रति किलो अफीम खरीदने के बाद उससे हेरोइन तैयार करते हैं। इसके लिए मुर्शिदाबाद में एक प्लांट है और उसमें मजदूर काम करते हैं। हेरोइन तैयार होने के बाद उसे दिल्ली में बेचते थे।

गौरतलब है पुलिस ने अगस्त के दस दिनों में ही करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के मादक पदार्थों की बरामदगी की है। इन गिरोहों से पूछताछ से कई चौंकाने वाले तथ्य आए हैं। ज्यादातर गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर हेरोइन की तस्करी में लिप्त है। इसके लिए कारखाना तक चला रहे हैं। तस्करों से खुलासा हुआ है कि वह अफीम की खेती करने वाले किसानों से अफीम खरीदने के बाद उससे हेरोइन तैयार करते हैं। इसके बाद खेप को दिल्ली के बाजार में पहुंचा जाता है।


पुलिस पब और क्लबों में कोकीन की सप्लाई करने वाले गिरोहों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस इस धंधे में शामिल नाइजीरियन मूल के करीब दर्जन भर आरोपियों को पकड़ा है। इनसे खुलासा हुआ है कि अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते आने वाले ड्रग्स की सप्लाई दिल्ली, मुंबई सहित अन्य महानगरों में जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+