आजादी दिवस पर किले में तब्दील दिल्ली

लाल किले के आसपास के इलाकों में एनएसजी के कमांडों ने हालात पर नियंत्रण बनाया हुआ है। इसके अलावा हवा में गश्त के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानें भरते रहेंगे। इसके अलावा राजधानी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के जवान कड़ी नजर बनाए हुए हैं। कहीं से भी किसी को भी बिना जांच के लिए नहीं निकलने दिया जा रहा है।
रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा बस स्टेशनों और मेट्रो स्टेशनों पर भी सुरक्षा अधिकारी जांच में लगे हुए हैं। जांच के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। यहां से बाहर निकलने वाले और अंदर जाने वाले लोगों को कड़ी जांच से गुजरना पड़ रहा है।
किसी भी अनहोनी से बचने के लिए इस बार दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। आजादी के जश्न के मौके पर लोगों को महफूज करने के लिए सुरक्षा की पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। इतनी सुरक्षित व्यवस्था को देखकर लगता है कि देश की राजधानी पूरी तरह सुरक्षित है।












Click it and Unblock the Notifications