लोकपाल के बाद भूमि अधिग्रहण की लड़ाई लड़ेंगे

Anna will fight for Land acquisition after Lokpal
गुडग़ांव। अन्ना हजारे किसानों को आश्वस्त किया कि जन लोकपाल विधेयक के बाद वे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ जनता की आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होंने आईएमटी रोजकामेव में अधिक मुआवजे को लेकर आंदोलित किसानों के महापंचायत को मोबाइल से अपने संबोधनकहा कि 16 अगस्त से आजादी की दूसरी लड़ाई की शुरुआत होगी। यह आंदोलन अहिंसक होगा। अन्ना ने महापंचायत को आश्वस्त किया कि दिल्ली में अनशन के दौरान रोजकामेव के किसानों की पीड़ा को भी सबके समाने रखेंगे।

देश की हालत चिंताजनक होने की बात कहते हुए अन्ना ने कहा कि सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। कृषि प्रधान देश में किसान भूमि अधिग्रहण से परेशान हैं और आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। जन लोकपाल विधेयक के बाद भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। अन्ना ने कहा कि अनशन को लेकर सरकार की नीयत ठीक नहीं है, लेकिन वे अनशन पर बैठेंगे।

जरूरत पड़ी तो देश वासियों के साथ सरकार की जेल भी भरेंगे। किसान महापंचायत में स्वामी अग्निवेश ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने आंख, कान और नाक बंद कर रखे हैं। उनके मंत्री लूट मचा रहे हैं, लेकिन उन्हें भ्रष्टाचार दिखाई नहीं दे रहा है। महापंचायत में दिल्ली, गुडग़ांव, फरीदाबाद, मेवात जिलों से आए किसान और किसान नेता शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी महापंचायत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अनशन के लिये अन्ना फिट

गुडग़ांव। जन लोकपाल विधेयक लागू कराने के लिए आंदोलनरत 74 वर्षीय अन्ना हजारे के स्वास्थ्य को लेकर उठ रही सभी चिंताओं को मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने खारिज कर दिया है। 16 अगस्त से अनशन पर बैठने के लिए एकदम फिट हैं। शनिवार दोपहर बाद अन्ना दिल्ली रवाना हो गए। अन्ना 16 अगस्त से दिल्ली के जय प्रकाश नारायण पार्क में अनशन पर बैठने वाले हैं। सरकार के कई वरिष्ठ नेता उनके स्वास्थ्य एवं उम्र का हवाला देते हुए उन्हें अनशन न करने की सलाह दे रहे हैं। इन चिंताओं खारिज करते हुए डॉक्टरों ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ करार दिया है। वे गुरुवार की शाम अस्पताल में हेल्थ चेकअप के लिए दाखिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+