इस उम्र में अन्‍ना को अब और क्‍या चाहिए: अंबिका सोनी

Ambika soni
दिल्‍ली। अनशन के लिये अन्‍ना हजारे की तरफ से मनमोहन सिंह को लिखे गये चिट्ठी के जबाब के बाद प्रधानमंत्री पर अन्‍ना के हमले से कांग्रेस बिल्‍कुल बौखला गई है। सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिये अन्‍ना को जबाब दिया है। अन्‍ना के खिलाफ कड़े तेवर इख्‍तयार करते हुए अंबिका सोनी ने कहा है कि जिस तरीके से अन्‍ना ने प्रधानमंत्री को खत लिखा है वह गांधीवादी सोच का प्रतीक नहीं है।

अंबिका सोनी ने कहा कि आज तक किसी ने मनमोहन सिंह पर उंगली नहीं उठाई। विपक्ष ने भी कहा है कि व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ईमानदार हैं, सत्यवादी हैं और सज्जन हैं। अंबिका सोनी ने कहा कि अन्ना आप 79 साल के हो चुके हैं। आपको बहुत कुछ मिल चुका है। अब आपको क्या चाहिए जो आप अनशन करने की बात करते हैं।

इसी क्रम में अंबिका सोनी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरिवाल को लोग इसलिये जानते हैं कि वो आरटीआई कार्यकर्ता है। मगर अब शायद लोग यह भूल चुके है कि आरटीआई एक्‍ट भी यूपीए सरकार ही लेकर आई थी। लोकपाल पर अंबिका सोनी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अन्‍ना लिखित दे सकते हैं कि लोकपाल से भ्रष्‍टाचार समाप्‍त हों जायेगा। अन्‍ना क्‍या यह बता सकते है कि लोकपाल आने के बाद अस्‍पताल में इलाज के लिये या फिर बच्‍चों को स्‍कूल में एडमिशन दिलाने के लिये सिफारिश की जरुरत नहीं पड़ेगी। उन्‍होनें कहा कि लोकपाल के नाम पर देश के लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्‍बल ने कहा कि अनशन करने की जगह को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि केन्‍द्र सरकार संवैधानिक हक छीन रही है। सिब्‍बल ने कहा कि किसी को अनशन करने के लिये स्‍थान देना सरकार का काम नहीं है यह काम पुलिस और कमिश्‍नर तय करते हैं। इससे तो साफ जाहिर हो रहा है कि अन्‍ना को संविधान की जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+