वोडाफोन के निदेशक मंडल में शामिल नहीं होगी पिरामल

कपंनी का कहना है कि उसे अपने निवेश पर 20 फीसरी तक का रिटर्न मिल सकता है। पिरामल हेल्थकेयर के अध्यक्ष अजय पिरामल ने गुरूवार को संवाददाताओं से कहा वोडाफोन एस्सार का आईपीओ साल दो साल में आ जाएगा तब हम उसमें हिस्सेदार के बारे में सोच सकते हैं तब तक जो हमने निवेश किया है उसमें हमे 17 से 20 फीसदी मुनाफा होने की उम्मीद है।
मुनाफे से वह कई तहत की नई दवाओं की खोज, क्रिटिकल केयर और ओटीसी कारोबार में निवेश करेगें साथ ही उन्होने जानकारी दी कि कंपनी के पास जो नकदी है उसका प्रयोग को वह अन्य क्षेत्रों में भी करेगी। कंपनी के पास फिलहाल 10 हजार करोड़ रुपये की नकदी है।












Click it and Unblock the Notifications