दिल्‍ली: मैनेजर को धक्का देकर नीचे फेंका और लूटा

Manager thrown down and robbed
नई दिल्ली। नेशनल हाईवे-24 पर बस से उतरकर पैदल घर जा रहे एक बड़ी कंपनी के मैनेजर जगदीश चंद्र शर्मा (34) को बदमाश ने सड़क से धक्का दे दिया। करीब 15 फुट नीचे पहले से घात लगाए उसके साथियों ने जगदीश से लूटपाट करना शुरू कर दिया। विरोध पर एक बदमाश ने उनकी जांघ और सिर में चाकू मार दिया। बदमाश जगदीश से लैपटॉप, मोबाइल, पर्स और अन्य सामान लूटकर भाग गए। राहगीरों की मदद से जगदीश एलबीएस अस्पताल पहुंचा। मामला दर्ज कर मधु विहार पुलिस जांच कर रही है।

सी-124 गली नंबर-8, वेस्ट विनोद नगर निवासी जगदीश गुड़गांव स्थित एक मल्टी नेशनल कंपनी में मैनेजर है। रात जगदीश मयूर विहार फेज-2 के ट्रैफिक सिग्नल पर बस से उतरकर पैदल घर जाने लगा। तभी एक युवक ने उन्हें सड़क से नीचे करीब पंद्रह फुट गहरे गड्ढे में धक्का दे दिया। वहां पहले से तीन बदमाश मौजूद थे। बदमाशों ने जगदीश से छीनाझपटी शुरू कर दी। विरोध पर उसे घायल कर बदमाश सामान लूटकर भाग गए। एलबीएस अस्पताल में भरती जगदीश का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+