हरियाणा : 2013 तक पूरा होगा रैपिड मैट्रो का काम

प्रवक्ता ने बताया कि रैपिड मैट्रो लाइन के कार्य से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ है लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि वे यातायात संचालन की ऐसी व्यवस्था करें जिससे इस क्षेत्र में आने वाले वाहन चालकों को दिक्कत भी ना आये और उनका निर्माण कार्य भीबाधित ना हो। इसके लिए वे टै्रफिक मार्शलों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि शहर में टैफिक की दिक्कत को दूर करने केलिए राज्य सरकार ने सिकन्दरपुर रोटरी से लेकर डीएलएफ फेज-2 तक 900 मीटर लम्बाई का सब-वे बनाने का भी निर्णय लिया है, जिसके करण रैपिड मैट्रो केकार्य में कुछ देरी हुई है। इस सब-वे को ध्यान में रखते हुए रैपिड मैट्रो के पिल्लर 10 मीटर गहराई से उठाए जा रहे हैं तथा मार्च, 2012 के बादबैरिकेट हटा दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि रैपिड मैट्रो लाईन पर 6 स्टेशन बनाए जायेगें जिसमें सिकन्दरपुर, डीएलएफ फेज-2, बैलवेडे्र टॉवर,गेटवे टॉवर, मॉल आफ इंडिया तथा डीएलएफ फेज-3 शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications