हरियाणा के अम्‍बाला में सड़क हादसा, चार की मौत

Four killed in road accident in Haryana
अंबाला। अपने दो बच्चों सहित बाईक पर सवार होकर जा रहे एक शक्स को ट्रक ने कुचल डाला। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों पौंटा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेककर लौट रहे थे। इसके बाद असंतुलित ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोग घायल हो गए और एक युवक की मौत हो गई। इनमें से चार को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के पीजीआइ रेफर किया गया है।

घेल गांव निवासी रविंद्र अपने बेटे सरबजीत (6) और सूरज (4) के साथ घर लौट रहे थे। जब वे तेपला गांव के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (आरजे 14-1461) ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इससे दोनों पुत्रों के साथ रविंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक को कुचलने के बाद असंतुलित ट्रक बराड़ा से अंबाला की ओर जा रही बस से टकरा गया। प्रताप कोच सोसायटी की बस में दैनिक यात्री सवार थे।

टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रक में बैठे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका क्लीनर बुरी तरह घायल हो गया। वहीं, बस (एचआर 37ई 1932) के ड्राइवर, कंडक्टर सहित 10 यात्री भी घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को चंडीगढ़ के पीजीआइ रेफर किया गया है।

घायलों को छावनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बराड़ा निवासी शालू, अलीगढ़ निवासी नीरज तिवारी व विपिन, अंबाला शहर निवासी बस कंडक्टर मोहित, पटियाला के झाड़वास निवासी बस ड्राइवर गुरजंट, बराड़ा निवासी नीरज, तंदवाल गांव निवासी सीनम व उसकी मां सितारा, पंजाब के फिरोजपुर निवासी ट्रक क्लीनर बलवान, बराड़ा निवासी बलबीर के तौर पर हुई है। इनमें से शालू, नीरज तिवारी बलवान व बलबीर को डॉक्टरों ने गंभीर हालत की वजह से पीजीआइ रेफर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+