विधान सभा की कार्यवाई अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Monsoon session of Uttar Pradesh assembly adjourned indefinitely amid
लखनऊ। पक्ष व विपक्ष के बीच बुधवार को हुई आपसी बहस और आरोप प्रत्यारोप के बाद गुरूवार को सदन शुरू होते हुए समाजवादी पार्टी पशुपालन और दुग्ध विकास मंत्री अवधपाल ङ्क्षसह यादव के माफी मांगने को लेकर हंगामा करने लगे। जोरदार हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही बाधित हो गयी। विधान सभा अध्यक्ष ने पहले तो दोनों पक्षा के विधायकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जब बात नहीं बनी तो अध्यक्ष ने मानसून सत्र की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

विधानसभा में विपक्ष के नेता शिवपाल ङ्क्षसह यादव के नेतृत्व में सपा सदस्यों ने गुरूवार को सदन शुरू होने के साथ ही हंगामा कर दिया। सपा सदस्य मंत्री से श्री यादव के परिवार को लेकर की गयी टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग कर रहे थे। सपा सदस्यों के हंगामे के बाद भी मंत्री अवधपाल ङ्क्षसह यादव ने माफी मांगने से इनकार कर दिया।

उनका कहना था कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा। अवधपाल द्वारा यह कहे जाने के बाद सपा सदस्य उत्तेजित हो गये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सपा सदस्यों के हंगामें को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने उनसे शांत रहने की अपील की लेकिन जब बात नहीं बनी तो श्री राजभर ने सदन की कार्रवाई चालीस मिनट के लिए स्थगित कर दी।

प्रश्न काल के बाद सदन की कारवाई दोबारा शुरु हुई लेकिन तब भी सपा सदस्य अपनी जगहों पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। विपक्ष के हंगामे के बीच सदन में अन्य विधाई कार्य जैसे तैसे निबटाये गये जिसके उपरान्त मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। मानसून सत्र का आज पांचवा दिन था जो हंगामे के कारण स्थगित हो गया। सदन में हुए अन्य घटनाक्रमों में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक अंबिका चौधरी ने सभाध्यक्ष से पार्टी के सदस्य इरफान सोलंकी के बुधवार को हुए निलंबन को वापस लेने का आग्रह किया।

श्री चौधरी के यह मांग करते ही सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विरोध कर दिया। ज्ञात हो कि बुधवार को सपा सदस्यों द्वारा जब मंत्री अवधपाल सिंह पर कई आरोप लगाए तो उन्होंने आरोपों का विरोध करते हुए नेता प्रतिपक्ष पर प्रहार कर दिया था। मंत्री श्री यादव ने शिवपाल यादव के परिवार के खिलाफ टिप्पणी कर दी थी। इस पर सपा सदस्य सदन के बीच आकर हंगामा करने लगे थे इस पर इरफान सोलंकी को निलंबित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+