सीसीटीवी से दबोचा गया चोर

इलाके में कॉपर वायर की फैक्टरी चला रहे राहुल अग्रवाल परिवार के साथ गुड़गांव में रहते हैं। बी-2/24 झिलमिल में उनकी फैक्टरी है। राहुल मंगलवार सुबह जब अपनी फैक्टरी पहुंचे तो उनकी फैक्टरी से करीब 50 हजार रुपये का कॉपर वायर गायब था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में करीब 18-19 साल का एक लड़का चोरी करता हुआ साफ नजर आया। राहुल को यकीन था कि औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य गेट पर कड़े पहरे के कारण चोर माल को एरिया से बाहर नहीं ले जा पाया होगा।
पुलिस ने तलाशी के बाद राहुल की फैक्टरी के पास एक कूड़ेदान में उसका माल पड़ा हुआ पाया। पुलिस को चोर को पकड़ने की तरकीब निकाली। पुलिस ने आसपास के लोगों और फैक्टरी के गार्ड को चौकस कर दिया। शाम करीब चार बजे सलीम नजर बचाकर माल लेने आया। पहले से घात लगाए लोगों ने चोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications