राजस्‍थान: झीलों के शहर उदयपुर में ज्‍वैलर्स से 75 लाख की लूट

Rajasthan: Robbery of 75 lakh from Jewelers in City of Lake Udaipur
उदयपुर। सोने की बढ़ती कीमतों से शायद अब लुटेरों को भी यह अंदाजा हो गया है कि अब सोना लूटने में ही फायदा है। राजस्‍थान के झीलों के शहर उदयपुर में चोरों ने सोना लूटने की एक वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने एक ज्‍वैलर्स को बंधक बनाकर उससे 75 लाख का सोना लूट लिया। चोरों ने ज्‍वैलर्स का अपहरण किया और बाद में उसे अहमदाबाद हाईवे के किनारे फेंककर चले गए।

असल में झीलों की यह नगरी अब लुटेरों के लिए मक्‍का बन गई है। लुटेरे आए दिन यहां लूट की बड़ी वारदातों को अंजाम देती है और पुलिस इसका राज खोलने में नाकाम हो रही है। अभी पिछले हफ्ते ही गीतांजलि अस्‍पताल में चोरी की एक बड़ी वारदात हुई थी। जिसमें लुटेरों ने लगभग 1 करोड़ रुपयों पर हाथ साफ कर दिया था। अभी इस चोरी का खुलासा नहीं हुआ था कि दूसरी बड़ी चोरी का मामला सामने आ गया।

लूटपाट की पहली वारदात की तरह पुलिस ने इस मामले की भी रपट लिख ली है। इसके अलावा जो लुट गए हैं उन्‍हें आश्‍वासन दिया है कि जल्‍द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की नाकामी की वजह से ही शायद यहां चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। ऐसे में लोग अपनी सुरक्षा खुद ही करने को मजबूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+