यशवंत सिन्हा ने कोड़ा के बहाने माकन को भी घेरा

Yashwant Sinha
नई दिल्ली। जेहन में झारखंड़ की सियासत थी पर चर्चा राष्ट्रमंडल घोटाले पर हो रही थी। भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने पहले झारखंड़ के मुख्यमंत्री रहे मधु कोड़ा को घेरा औऱ फिर उन्हीं के बहाने खेल मंत्री अजय माकन को। हालांकि कांग्रेस अपना बचाव कर रही थी पर यहां आकर वह फंस गई।

मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस के लिए अजीब स्थिति थी। उसे यह नहीं समझ में आ रहा था कि उसे बोलना किस पर है। दरअसल कामनवेल्थ घोटाले पर हो रही चर्चा के बीच भाजपा के वरिष्ठ सांसद यशवंत सिन्हा ने कामनवेल्थ खेल में खेल करने वाले सुरेश कलमाड़ी का जिक्र करते-करते केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन पर फंदा फेक दिया।

उन्होंने कहा कि माकन झारखंड के भी कांग्रेस प्रभारी रह चुके हैं। उस वक्त वह मधु कोड़ा को भी चेतावनी देते थे, लेकिन कुछ करते नहीं थे। इस क्रम में उन्होंने माकन के खिलाफ भी ऐसी टिप्पणी कर दी कि जिससे माकन समेत पूरी कांग्रेस सकते में आ गई।

कुछ सदस्य चाह रहे थे कि इस बाबत कोड़ा कुछ बोलें। पर उन्होंने कुछ बोला नहीं। आपको बता दें कि झारखंड में तत्कालीन कोड़ा सरकार को कांग्रेस का समर्थन था। अब उन पर हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला चल रहा है, लेकिन जब कोड़ा सरकार और माकन के बजाय खुद का बचाव करते दिखे, तो कांग्रेस ने रणनीति बदली, लेकिन वह भी काम नहीं आई। उस वक्त लोकसभा में अध्यक्ष की कुर्सी पर सांसद सतपाल महाराज मौजूद थे। कांग्रेस सदस्यों ने यशवंत सिन्हा के बयान पर आपत्ति जताई, लेकिन सतपाल ने इसे खारिज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+