दिल्‍ली: तनाव में महिला ने बच्ची की हत्या कर की खुदखुशी

Woman strangulates daughter, hangs self
नई दिल्ली। सूरजमल विहार में मंगलवार तड़के सरकारी स्कूल में टीचर संगीता (36) ने अपनी पांच वर्षीय बच्ची वृंदा (5) की गला घोंट हत्या करने के बाद पंखे से लटककर जान दे दी। जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घरेलू कलह, आर्थिक तंगी और डिप्रेशन से संगीता ने वारदात को अंजाम दिया। विवेक विहार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सी-165 सूरजमल विहार निवासी संगीता के परिवार में पति हेमंत पोखरियाल, बेटा चेतन (7) बेटी वृंदा, सास, ससुर और दो जेठ हैं। संगीता की वर्ष 2002 में हेमंत से शादी हुई थी। निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर हेमंत फिलहाल भरतपुर (राजस्थान) में तैनात है। बताया जा रहा है कि संगीता काफी समय से छुट्टी पर चल रही थी। सोमवार रात खाना खाने के बाद संगीता वृंदा को लेकर कमरे में सोने चली गई।

चेतन अपने दादा जेसी पोखरियाल के पास सोने चला गया। मंगलवार सुबह चेतन जब मां के कमरे में पहुंचा उसने मां को पंखे से लटके हुए देखा। चेतन ने इसकी सूचना परिजनों को दी। वृंदा और संगीता को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संगीता के भाई प्रशांत ने आरोप लगाया कि हेमंत ने उसकी बहन को परेशान कर रखा था।

नौकरी लगने के बाद भी उसे नौकरी करने नहीं दी। इससे दोनों में अकसर कहासुनी होती थी। इससे संगीता को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा था। पूर्वी जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आसिफ अली ने बताया कि काफी समय से संगीता डिप्रेशन में चल रही थी। उसका एम्स और इहबास अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि इससे ही उसने वारदात को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+