बीजेपी के बवाल के बाद संसद गुरुवार तक के लिए स्थगित

मंगलवार को कैग रिपोर्ट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर निशाना साधने वाली बीजेपी के निशाने पर आज चिदंबरम थे। बीजेपी ने हंगामा करते हुए गृहमंत्री पी चिदंबरम से इस्तीफे की मांग की। बीजेपी ने कहा कि पी चिदंबरम के कहने पर ही पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा पर लाठीचार्ज किया है। संसद की कार्रवाई जैसे ही शुरू हुई बीजेपी ने प्रश्नकाल स्थगित कर इस मुद्दे पर बहस की मांग की।
राज्य सभा में हंगामे की शुरुआत प्रश्नकाल के साथ ही हो गई। इसके बाद सदन की कार्रवाई 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई। दोबारा शुरू हुई कार्रवाई पर फिर विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा ज्यादा होने की वजह से कार्रवाई गुरूवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में भी इस लाठीचार्ज और महाराष्ट्र में किसानों पर की गई गोलीबारी के विरोध में विपक्ष ने बवाल काटा। जिस वजह से निचले सदन की कार्रवाई भी गुरूवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications