मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्‍ट्री खोलेगी होटल

Mukesh Ambani's Reliance to come in Hotel Industry
मुंबई। मुकेश अंबानी जल्‍द ही होटल इंडस्‍ट्री में कदम रखने वाले हैं। रिलायंस सबसे पहले गोवा और बेंगलूरू में होटल खोलेगी। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने इसके लिए ईस्ट इंडिया होटल्स का सहारा लेगी। ईस्‍ट इंडिया होटल्‍स ओबरॉय होटल समूह के प्रमोटर हैं। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज इसके साथ मिलकर देशों और विदेशों में फाइव स्‍टार होटल खोलेगी।

हाल ही में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने ईस्‍ट इंडिया होटल्‍स के साथ 1021 करोड़ का करार किया था। अब रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की ईस्‍ट इंडिया होटल्‍स में 14.12 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी है। दोनों कपनी मिलकर अगले एक साल में होटल इंडस्‍ट्री में 500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसके लिए सबसे पहले बेंगलूरु को चुना गया है। यहां 200 कमरों का 5 सितारा होटल खोला जाएगा।

ऐसी उम्‍मीद है कि रिलायंस इंडस्‍ट्रीज होटल को बनाने में निवेश करेगी वहीं ओबराय समूह इसके रखरखाव में खर्च करेगा। दोनों कंपनी मिलकर गोवा में 55 एकड़ जमीन पर 100 लग्‍जरी अपार्टमेंट खोलेगी। इस प्रोजक्‍ट में भी 600 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। ओबरॉय समूह ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया है कि होटल इंडस्‍ट्रीज पर किसी एक कंपनी के कब्‍जे वाली कोई बात नहीं है। दोनों मिलकर होटल व्‍यवसाय को आगे बढ़ाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+