कहीं आपकी सुरक्षा कोई अपराधी तो नहीं कर रहा!

स्वतन्त्रता दिवस के मद्देनजर अलर्ट है पुलिस
स्वतन्त्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है और राज्य में चाक-चौबंद सुरक्षा प्रबन्ध किए गए हैं। इसके लिए राज्य के विभिन्न जिलों में जहां पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है वहीं होटलों, रेस्टहाऊसों तथा धर्मशाला आदि की चैकिंग की जा रही है। पुलिस के जवानों को सतर्क कर दिया गया है ताकि स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राज्य में कोई अनहोनी घटना ना हो। पुलिस द्वारा प्रदेश में स्थित विभिन्न होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं तथा गैस्ट हाऊसों को चैक किया जा रहा है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी व्यक्ति को अपने होटल में ठहराने से पहले उसकी पहचान की पुष्टि अवश्य कर लें।
इसके अलावा शॉपिंग मॉल तथा धार्मिक स्थलों आदि सार्वजनिक जगहों पर भी निगरानी की जा रही है और मॉल मालिकों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां लाईसैंस प्राप्त सुरक्षा एजेन्सियों के ही गार्ड तैनात करें जो कि प्रशिक्षित हों और उनकी पहचान की पुष्टि भी करवाई गई हो। अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर पुलिस नांके लगा दिए जायेंगे।
उन नाकों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात होगा जो आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखेगा। प्रदेश में प्रवेश के दौरान आने वाले लोगों की जांच की जायेगी। असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस के जवान सादे कपड़ों में भी विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि बम निष्क्रिय दस्ता को तैयार रहने की हिदायत दी गई है और पुलिस का खुफिया विभाग अपने तरीके से निगरानी रखे हुए है।












Click it and Unblock the Notifications