मजदूरी मांगी तो मिली मौत

आरकेपुरम निवासी मजदूर तनवीर (25) सहयोगी मोहित के साथ सोमवार दोपहर बिंदापुर स्थित मकान मालिक इंद्र से काम करने के एवज में दो हजार रुपये लेने आया था। मोहित का आरोप है कि इसी बात पर उसकी इंद्र से कहासुनी हो गई। इंद्र ने अपने भाई पंकज के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। उनलोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जब तकपुलिस को घटना की जानकारी मिली। उससे पहले ही तनवीर के परिचित वहां पहुंच कर इंद्र के घर पर तोड़फोड़ शुरू कर दिए।
उत्तेजित लोग पुलिस को देखते ही भड़क गए और उनपर पथराव कर दिया। जब पुलिस ने उन्हें भगाने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस की जिप्सी तोड़ दी और स्कूटर को आग के हवाले कर दिया। पथराव से बिंदापुर थाने के थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह समेत करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गये। पुलिस का कहना है कि मजदूर की सूचना मिली थी और वे घटनास्थल पर शव को कब्जा में करने के लिए आए थे। बाद में मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने लोगों को शांत किया और दोनों भाईयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications