माकापा ने उठाई घोटालों में प्रधानमंत्री की भूमिका पर उंगली

प्रकाश करात ने कहा कि यह कहना गलत है कि 2जी स्पेक्ट्रम में हुए घोटलों के बारे में प्रधानमंत्री को कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन में हो रहे घोटालों में लगभग आधा दर्जन खत तो हम लोगों ने पार्टी की तरफ से उन्हें लिखे थे। इसके बावजूद भी मनमोहन सिंह ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि हाल ही में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा ने भी प्रधानमंत्री और पी चिदंबरम के इस घोटालों में शामिल होने की बात कही थी। इससे साफ होता है कि इन घोटालों से प्रधानमंत्री को अलग नहीं किया जा सकता।
वहीं कैग द्वारा संसद में पेश की गई रिपोर्ट में भी राष्ट्रमंडल खेलों में किए गए घोटालों में प्रधानमंत्री की भमिका की जांच करने की मांग की गई है। कैग ने अपनी रिपोर्ट में राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति का अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी को बनाए जाने पर सवालिया निशान उठाया है। इसके अलावा कलमाड़ी को खुला खर्च करने की इजाजत देने के लिए भी पीएमओ को संदेह के घेरे में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications