हरियाणा में कांग्रेस के खिलाफ इनेलो का प्रदेशव्यापी आंदोलन

अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने राजीव गांधी ट्रस्ट को जमीन देने के लिए किसानों को धमकाया और जबरदस्ती उनकी जमीन छीन ली जिसकी कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये बनती है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली दरबार में अपने नंबर बनाने के लिए यह सब किया है जो सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरकार ने करोड़ों की जमीन बड़े घरानों व बिल्डर्स को कोडिय़ों के भाव बेची है। सरकार के इस किसान विरोधी फैसले के खिलाफ इनेलो 5 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा तथा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा सोनिया गांधी के पुतले जलाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications