सेक्स रैकेट से मुक्त करायी गयी लड़कियों का पुनर्वास

Rehabilitation scheme for sex workers in India
लखनऊ। जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों पर अब कड़ी लगाम कसी जा सकेगी। सेक्स रैकेट से मुक्त होने के बाद अक्सर यह जिस्म के सौदागर उन्हें दुबारा उसी धंधे में घसीट लेते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। मुक्त करायी गयी लड़कियों का पुर्नावास किया जायेगा और उन्हें रोजगार के अवसर मुहैया कराये जायेंगे। प्रदेश में फैले इस घिनौने कारोबार पर अंकुश लागने के लिए केन्द्र सरकार ने 'एन्टी टैरेफिकिंग यूनिट" का गठन किया है। पुलिस लड़कियों को इन जिस्म के सौदागरों से मुक्त कराकर इस यूनिट का सौंप देगी। यह समिति इन्हें सुधारने के साथ इनके पुनार्वास की व्यवस्था करेगी। यही नहीं यह समिति बंधुआ मजूदर व बाल श्रमिकों के लिए भी पुनर्वास का कार्य करेगी। समिति पुलिस कार्रवाई पर भी निर्भर नहीं रहेगी बल्कि खुद इन मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करेगी। प्रदेश के लखनऊ, झांसी, मेरठ व बनारस व बरेली सहित कई जिलों में यह टीमें गठित कर दी गयी है।

राजधानी लखनऊ में गठित इस एंटी टैरेफिकिंग यूनिट का नोडल अधिकारी एपी क्राइम ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी को बनाया गया है। उनके मुताबिक यह यूनिट आकस्मिक निरीक्षण व छापेमार र्कारवाई कर इन रैकेटों का पर्दाफाश करेगी। इन रैकेटों व धंधों से मुक्त कराने के बाद बच्चों व लड़कियों की काउंसलिंग की जायेगी। समिति में मौजूद महिला सदस्य लड़कियों को सुधारने का काम करेंगी ताकि वह दुबारा उस धंधे में न फंसे।

इस यूनिट के गठन का मुख्य मकसद यही है कि मुक्त होने के बाद लड़कियां दुबारा उसी दलदल में न जाये। अभी तक सेक्स रैकेट से मुक्त करायी गयी लड़कियां या बंधुआ मजदूरी से छुड़ाये गये बालक कोई और काम न मिलने पर उसी धंधे में दुबारा चले जाते हैं। इस यूनिट के जरिए बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराये गये बच्चों की शिक्षा की भी व्यवस्था की जायेगी। उम्मीद की जा रही है कि इस यूनिट का गठन होने के बाद उन्हें पुनर्वास के अवसर भी मिलेंगे साथ ही रोजगार के साधन भी उपलब्ध होने से वह हमेशा के लिए ऐसे धंधों से मुक्त हो सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+