ऑस्‍ट्रेलिया ने फिर किया भारत का अपमान, गंगा को कूड़ाघर तो देश को कहा मलद्वार

Australian radio host calls India 'shit hole', Ganga a 'junkyard'
दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलिया ने एक बार फिर भारत के खिलाफ आपमानक टिप्‍पणी की है। ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से इस बार भारत पर की गई टिप्‍पणी बेहद ही शर्मनाक और हिलाकर रख देने वाली है। उसने न केवल हिन्‍दुओं के आस्‍था की प्रतीक गंगा को जंकयार्ड यानि की कूड़ाघर और भारत को सिट होल यानि की मलद्वार कहा है। यह टिप्‍पणी ऑस्‍टेलिया के एक लोकल रेडियो होस्‍ट केली सैंडीलैंड ने की है जिससे पूरे देश में बवाल मच गया है।

रेडियो जॉकी की इस अपमानजनक टिप्‍पणी के खिलाफ भारतीय ऑस्‍ट्रेलियाई परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। एक टीवी चैनल के मुताबिक केली सैंडीलैंड ने कहा कि भारत एक सिट होल है। इतना ही नहीं उसके बाद उसने गंगा को अपना निशाना बनाया और कहा कि गंगा एक जंकयार्ड है। इस टिप्‍पणी के बाद काफह बवाल मच गया और भारतीय ऑस्‍ट्रेलियाई परिषद ने इस बावत माफी मांगने की बात कही है।

परिषद ने इस मामले में कहा है कि अगर यह मुद्दा आसानी और प्‍यार से समाप्‍त नहीं होता है तो वह आस्‍ट्रेलिया की मीडिया नियामक संस्‍था के पास जाएंगे। परिषद के अध्‍यक्ष ने कहा कि जॉकी की तरफ से दिया गया यह बयान बेहद ही शर्मनाक है और अपमानजनक है। इस बात से वह बेहद नाराज हैं। उन्‍होंने कहा कि यह किसी भी राष्ट्र, राष्ट्रीय समूह, या किसी भी समूह की धार्मिक प्रथाओं पर अप्रत्‍यक्ष रुप से हमला है।

ऐसे में यह सवाल उठता है कि ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से हर बार अपमानजनक टिप्‍पणी भारत पर ही क्‍यों उछाला जाता है। आस्‍ट्रेलिया की तरफ इस अपमानजनक और शर्मनाक हर‍कत पर भारत को किस तरह का रवैया अपनाना चाहिए। इस बात पर आपकी क्‍या राय है हमें जरुर बताइएगा। आप अपनी राय नीचे दिये कमेंट बाक्‍स में दर्ज जरुर कराएं। हमें इंतजार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+