उत्तर प्रदेश में आचार्य बालकृष्ण की तलाश तेज

आचार्य बालकृष्ण की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व सीबीआई ने उत्तर प्रदेश की नेपाल से लगी 391 किलोमीटर की अन्तर्राष्ट्ररीय सीमा पर हाई एलर्ट घोषित कर दिया है। महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जिलों की सीमाओं पर बढ़ी चौकसी व तलाशी साबित कर दिया है कि पुलिस बालकृष्ण को नेपाल सीमा के निकट तलाश रही है।
पुलिस को ऐसा आभास हो रहा है कि पकड़े जाने के डर से बालकृष्ण नेपाल भाग सकता है क्योंकि यदि वह ऐसा करता है तो उसे बचने के पूरे मौके मिल जाएंगे। सीबीआई द्वारा अपराधी माने जाने के बाद से ही सशस्त्र सीमा बलों को यह निर्देश दिया गया है कि वह सीमा पार करने वालों की उचित प्रकार जांच पड़ताल करें।
सूत्रों के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से गुजरने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति से गहन पूछताछ की जा रही है। केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा बालकृष्ण की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी किए जाने के बाद इस बात की संभावना बढ़ी है कि वह इन इलाकों को छिपने के लिए प्रयोग कर सकता है।
सीबीआई का कहना है कि क्योंकि आचार्य बालकृष्ण नेपाल के रहने वाले हैं अत: वह इन इलाकों में आसानी से छिप सकते हैं। ज्ञात हो कि पासपोर्ट में गड़बड़ी व फर्जी डिग्रियों के मामले सीबीआई उनकी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications