अनंत कुमार को किसी भी कीमत पर सीएम नहीं बनने दूंगा : बीएस येदियुरप्पा
बेंगलूरू। कर्नाटक की राजनीति में रोमांचक मोड़ जारी है। शुक्रवार को चले कई रोमांचक मोड़ के बाद आखिरकार बी एस यदुरप्पा ने आखिरकार कह दिया कि वो सीएम की कुर्सी छोड़ देगें। लेकिन उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वो अनंत कुमार को सीएम की कुर्सी पर नहीं देखना चाहते हैं।
भाजपा के लिए बागी हुए येदियुरप्पा ने आज सुबह करीब 7 बजे के आस-पास उन्होंने अशोका होटल में जाकर जेटली और राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। उनहोंने साफ तौर पर कहा है कि वो अनंत कुमार को सीएम की कुर्सी पर नहीं देख सकते हैं। गौरतलब है कि हाईकमान अनंत कुमार को कर्नाटक का अगला सीएम बनाना चाहता है लेकिन येडि्ड उनके सख्त खिलाफ हैं।
सुनने में ये भी आर रहा है कि योदुरप्पा ने हाईकमान के सामने उनकी ही पसंद का सीएम बनाने की शर्त रखी है। आपको बता दें कि येदुरप्पा के साथ में 18 सांसद व 78 विधायक हैं। जिसके दम पर येदुरप्पा ने अपने तेवर बागी किये हैं।













Click it and Unblock the Notifications