आखिर किस चीज के लिए हवन-पूजा कर रहे हैं बालकृष्णन!
अब सोचने वाली बात ये है कि बालकृष्णन आखिर किस चीज के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं। अक्सर भगवान को वो ही याद करता है जो परेशानी और मुश्किल में फंसा होता है और जब बाबा रामदेव ने ठोंक-बजा कर उनके बारे में कहा है कि वो एक दम सच्चे व्यक्ति हैं तो फिर वो क्यों डर रहे हैं? क्योंकि सच्चाई का कोई कुछ भी बिगाड़ सकता है।
लेकिन उनका डर कुछ और ही संदेश दे रहा है। खैर क्या सच है और क्या झूठ इस बारे में अभी कुछ भी कह पाना बहुत मुश्किल है लेकिन एक बात पूरी तरह से सच है कि इन दिनों बाबा रामदेव और बालकृष्णन दोनों ही काफी परेशान हैं।
गौरतलब है कि सीबीआई ने बालकृष्ण को कल यानी 29 जुलाई तक सीबीआई के देहरादून स्थित कार्यालय में पेश होने का समन दिया था। बालकृष्ण सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए थे जिसके बाद उन्हें सीबीआई ने 4 अगस्त तक की मोहलत दे दी थी। उधर नैनीताल हाईकोर्ट ने भी बालकृष्ण की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।













Click it and Unblock the Notifications