यूपी: सुपारी लेकर हत्‍या और अपहरण करने वाला मुठभेड़ में ढ़ेर

Uttar Pradesh: Cops Gun Down Wanted Criminal in Firozabad
फिरोजाबाद। उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बुधवार की रात मुठभेड़ के दौरान एक मोस्‍ट वांटेड अपराधी मारा गया जबकि उसका एक साथी मौक से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उसके कब्‍जे से एक पिस्‍तौल और कारतूस बरामद किया है। पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मुनव्वर खान उर्फ मुन्ना (28) सोफीपुर के जंगलों में बुधवार देर रात मुठभे़ड में मारा गया। पुलिस ने बताया कि फिरोजाबाद का रहने वाला मुन्ना सुपारी लेकर अपहरण और हत्या करता था। पुलिस ने बताया कि उसने एक गिरोह भी खेल रखा था और उसपर हत्‍या औश्र अपहरण के 16 आपराधिक मामले दर्ज थे।

पुलिस के आला अधिकारी के ने बताया कि मुखबिर से प्राप्‍त सूचना पर जब जंगल में मुन्ना और उसके साथी के घेराबंदी की तो उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने तत्‍परता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की और मुन्‍ना को ढ़ेर कर दिया जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने बताया कि फरार साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मुठभे़ड में एक सिपाही भी घायल हो गया है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+