वार्ता में जम्मू-कश्मीर नेतृत्व को भी शामिल करे पाकिस्तान: उमर अबदुल्ला

उमर ने एक समारोह के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान बातचीत में कश्मीर के मुद्दे को शामिल करना चाहता है तो उन्हें यहां के नेतृत्व से बात करनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर में केवल अलगाववादी नेताओं से बात करने से कश्मीर का हल निकलने वाला नहीं है। मुख्यधारा के राजनीतिक दलों ने अपना प्रतिनिधित्व साबित किया है। इस वजह से वे इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं।
उमर ने कहा कि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में कश्मीर मसले को लेकर चर्चा हुई जो अच्छी बात है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं की पाकिस्तान के विदेशमंत्री से मुलाकात कोई नई बात नहीं है। यह पहली बार नहीं हुआ है। भारत को इस बात पर चिंता नहीं करनी चाहिए।
;











Click it and Unblock the Notifications