लालू ने तोड़ा 6 मा‍ह का उपवास, कहा नीतीश को करुंगा बेपर्दा

Nitish government total failure on all fronts: RJD chief Lalu Prasad Yadav
पटना। आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद ने नीतीश सरकार के खिलाफ अब मोर्चा खोल दिया है। लालू ने नीतीश सरकार के हर मोर्चे को धता बताया है और प्रण लिया है कि अब वह नीतीश कुमार का एक-एक पोल खोल कर रहेंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि बिहार की जनता अब नीतीश कुमार से छुटकारा पाना चाहती है क्‍योकि अब वह सूबे में जारी घनलों और घोटालों को जान चुकी है।

बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री और अपनी धर्म पत्‍नी राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी के जिला अध्‍यक्षों की बैठक के बाद लालू ने यह सारी बातें कहीं। लालू ने कहा कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की हार के बाद उन्‍होंने मौजूदा एनडीए सरकार के खिलाफ कुछ नहीं बोला मगर अब उन्‍होंने अपना ब्रत तोड़ लिया है। उन्‍होंने बताया कि 6 महीने तक मैने नीतीश सरकार को अपने मन पूर्वक काम करने की छूट दी थी मगर जनता के साथ हो रहे धोखे को देखने के बाद अब मै चुप नहीं रहुंगा।

ऐसे में देखना यह है कि लालू बिहार की जनता के भरोसे को कितना कायम रख पाते हैं और नीतीश सरकार की कौन सी काली करतूत जनता के सामने लाने को बेताब हैं। यह तो वक्‍त बतायेगा मगर लालू जी जरा संभल कर क्‍योंकि सूनने में आ रहा है कि नीतीश ने भी अपने मोर्चों पर खरा उतरने और विरोधियों को करारा जबाब देने के लिये एक खास रणनीति बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+