2जी स्पेक्ट्रम: कपिल सिब्बल ने किया सुब्बाराव और चिदंबरम का बचाव
दिल्ली।
केंद्रीय संचार मंत्री कपिल सिब्बल ने पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा के उन आरोपों का खंडन किया है जिसमें उन्होंने 2जी स्पेक्ट्रम घोटालों में आरबीआई गर्वनर और पी चिदंबरम का नाम घसीटा था। पी चिदंबरम उस समय वित्त मंत्री थे जबकि डी सुब्बाराव वित्त सचिव थे। बेहुरा ने दोनों पर आरोप लगाया था कि 2जी स्पेक्ट्रम पर 4 दिसंबर, 2007 को हुई बैठक में प्रवेश शुल्क को 1659 करोड़ रुपए ही रखे जाने का फैसला तत्कालीन वित्त सचिव सुब्बाराव ने ही किया था। बेहुरा ने कहा था कि इस बैठक में पी चिदंबरम भी मौजूद थे। id="toptextpromo">कपिल
सिब्बल ने बेहुरा के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वे जनवरी 2008 में दूरसंचार सचिव बने हैं। फिर वे 4 दिसंबर 2007 को हुई बैठक के बारे में जिक्र किस आधार पर कर सकते हैं। सिब्बल ने कहा कि 2007 में हुई जिस बैठक का जिक्र बेहुरा कर रहे हैं दरअसल इस तरह की कोई बैठक कभी हुई ही नहीं थी। इस बैठक के कोई भी दस्तावेज मौजूद नहीं हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>2जी
स्पेक्ट्रम घोटाले में पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा पिछले 6 महीने से जेल में हैं। उन्होंने कहा था कि इस मामले में उनका कोई दोष नहीं हैं उन्होंने सिर्फ सरकार की नीतियों को लागू किया था इनका निर्धारण करने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। 2जी स्पेक्ट्रम के 30 हजार करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा, डीएमके सांसद कनिमोझी भी जेल में हैं।











Click it and Unblock the Notifications