केस क्या दर्ज हुआ, लापता हो गये बाबा रामदेव के सखा बालकृष्णन
ये केस सीबीआई ने दर्ज करवाया है, तब से आचार्य बालकृष्णन लापता हो गये हैं। उनका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है। उनके ऊपर मुकदमा दर्ज हो गया है इसलिए उनकी गिरफ्तारी भी संभव थी लेकिन वो पहले ही गायब हो गये है, उनके लापता होने की एफआईआर उन्ही के बॉडीगार्ड ने कनखल थाने में कराई है लेकिन उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।
गौरतलब है कि बालकृष्णन के फर्जी पासपोर्ट के बारे में सीबीआई गहनता से जांच कर रही थी। इसी सिलसिले में वो वाराणसी के संस्कृत विश्वविद्यालय भी गयी थी, जहां की जांच में पता चला कि बालकृष्णन ने पासपोर्ट पाने के लिए जिन प्रमाणपत्रों का प्रयोग किया है वो उनके नहीं बल्कि किसी और के है, जिसके बाद सीबीआई ने उनके खिलाफ फर्जीवाड़ा का मुकदमा दर्ज करा दिया है लेकिन उसके बाद से बालकृष्णन लापता हो गये हैं।
आपको यहां ये भी बता दें कि बाबा रामदेव ने सोमवार को प्रेस वार्ता करके जमकर केन्द्र सरकार को कोसा और कहा कि उन्हें और बालकृष्णन को सच बोलने की सजा दी जा रही है। बालकृष्णन को जबरदस्ती फंसाया और बदनाम किया जा रहा है, उनके दस्तावेज फर्जी नहीं हैं। सरकार उन्हें और बालकृष्णन को जबरदस्ती अपराधी बनाने में जुटी है।













Click it and Unblock the Notifications