पाक विदेश मंत्री हीना रब्बानी भारत पहुंची

पाकिस्तान की इस खूबसूरत विदेश मंत्री हीना रब्बानी ने कहा कि वे भारत और पाकिस्तान के संबंधों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से भारत आई हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस वार्ता में आतंकवाद, कश्मीर और सियाचिन जैसे मामलों पर चर्चा करेंगी। इस बारे में दोनों देशों के विदेश सचिवों ने जो वार्ता की है उस पर भी चर्चा की जाएगी।
इससे पहले 13 जुलाई को मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि शायद भारत इस वार्ता को स्थगित कर दे। लेकिन भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा कि इस हमले का असर भारत-पाक वार्ता पर नहीं पड़ेगा। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी अपने भारतीय दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच होने वाली वार्ता पर खुशी जाहिर की थी।












Click it and Unblock the Notifications