रिजर्व बैंक ने फिर बढ़ाईं ब्याज दरें, कर्ज होगा महंगा

तिमाही समीक्षा में चालू वित्त वर्ष के अंत की महंगाई दर के अपने अनुमान को भी 6 से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि, रिजर्व बैंक ने आर्थिक वृद्धि दर के 8 प्रतिशत के अनुमान में बदलाव नहीं किया है। इस आधा प्रतिशत की वृद्धि के बाद केंद्रीय बैंक द्वारा वाणिज्यिक बैंकों को नकदी की फौरी जरूरत के लिए दिए जाने वाले रेपो रेट 7.50 प्रतिशत से बढ़कर 8 प्रतिशत हो गया है। केंद्रीय बैंक द्वारा वाणिज्यिक बैंकों से ली जाने वाली उधारी के रेट यानी रिवर्स रेपो रेट भी 6.50 प्रतिशत से बढ़कर 7 प्रतिशत हो गया है। नकद आरक्षित अनुपात यानी सीआरआर को 6 प्रतिशत पर कायम रखा है।
इन दरों में वृद्धि के बाद ऑटो, होम, पर्सनल और सभी तरह के लोन महंगे होने की पूरी उम्मीद है। बढ़ती महंगाई के बीच यदि आप नया मकान खरीदने की सोच रहे हैं, तो भारी ब्याज देने के लिए तैयार हो जायें। यही नहीं वाहन खरीदना व पर्सनल लोन लेना भी फिलहाल महंगा हो गया है। इन दरों के नीचे जाने की उम्मीदें फिलहाल अगले कुछ महीनों तक नहीं दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications