दिल्ली: फटे नोट में फंसाया, 12 हजार गायब

शनिवार सुबह वह शकरपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में चेक से 50 हजार रुपये निकालने गई थी। रुपये निकालने के बाद नीतू वहीं पर खड़े होकर नोट गिनने लगी। इसी बीच एक युवक नीतू के पास आया और कहने लगा नोटों के पैकेट में कुछ नोट फटे हुए हैं। युवक ने महिला को बातों में लगाकर नोट अपने हाथों में ले लिया। इसके बाद तुरंत ही उसने नीतू को एक फटा नोट दिखाकर उसे रुपये वापस कर दिया।
नीतू ने नोट गिने तो उसमें 12 हजार रुपये कम निकले। नीतू का सारा माजरा समझ आ गया। छानबीन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि युवक ने ही नीतू को चूना लगाया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में युवक बैंक में 10.56 बजे पर आया। 11.27 बजे वह नीतू के पास पहुंचा और 11.31 बजे वह बैंक से महिला को ठग कर निकल गया।
;











Click it and Unblock the Notifications