कसाब की फांसी को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा

आज सुबह जैसे ही सदन की कार्रवाई शुरू हुई विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर प्रश्नकाल बाधित कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष दिलीप वाल्से पाटिल ने हंगामे के कारण सदन दस मिनट के लिए स्थगित कर दिया। विधायकों ने विधान भवन के बाहर भी हंगामा किया। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा कसाब को फांसी देने के आदेश का जल्द से जल्द पालन किया जाना चाहिए।
सदन में विपक्ष के नेता और बीजेपी के मेम्बर एकनाथ खडसे ने कहा हमें यह समझ नहीं आ रहा है कि सरकार एक आतंकवादी को फांसी क्यों नहीं देना चाहती है। इसमें देरी क्यों की जा रही है इसक कारण समझ से परे है। सदन की शुरुआत 13 जुलाई को मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों पर चर्चा से शुरू हुई। जिसमें अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। बहस शुरू करते हुए खडसे ने कहा कि 26/11 के आतंकी हमले के बाद मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने इस्तीफा दे दिया था। इस बार जो बम धमाके हुए हैं उसकी किसी ने जवाबदेही स्वीकार नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications