बेटियों-बहुओं ने दिया मां की अर्थी को कंधा

बेटों से बराबर का अधिकार व अन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं के आरक्षण के बाद अब इस क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के बराबर आ खड़ी हुई हैं। नई परम्परा का निर्वहन करते हुए आज परमार्थ कालोनी निवासी राकेश की माता गिन्नो देवी के निधन के बाद उनकी बेटियों अंगूरी देवी व संतोष देवी तथा बहु रामो देवी व संतोष देवी ने शवयात्रा में अर्थी को न केवल कंधा दिया बल्कि चिता को मुखाग्नि देने में भी शामिल हुई। अंतिम संस्कार शिवपुरी में किया किया।
हरियाणा के सिरसा जिले में यह खबर चारों तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। तमाम लोग जो खाप पर ज्यादा विश्वास रखते हैं, वो इन बहू-बेटियों की निंदा कर रहे हैं, जबकि कई लोग ऐसे भी हैं, जो उनकी सराहना करते नहीं थकते।
आपका क्या कहना है इनके बारे में। अपने जवाब नीचे टिवटर या फेसबुक आईडी से लॉगइन करें और कमेंट बॉक्स में पोस्ट करें।












Click it and Unblock the Notifications