गिरफ्तार फई से जुड़े सुबूत अमेरिका से मांग सकता है भारत

India may ask evidence on Fui from America
दिल्‍ली। भारत सरकार ने एसी आशंका व्‍यक्‍त की है कि अमेरिका में अवैध लॉबिंग के आरोप में गिरफ्तार अलगाववादी नेता गुलाम नबी फई का जाल ब्रिटेन और ब्रुसेल्‍स तक फैला हो सकता है। इस मामले में जांच के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसिया एफबीआई से अभी तक की गई जांच का ब्‍योरा मांग सकती हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि कहीं फई ने किसी भारतीय को भी तो इस मामले में फायदा नहीं पहुंचाया है।


गौरतलब है कि एफबीआई ने पिछले हफ्ते गुलाब नबी फई को गिरफ्तार किया था। उन पर आईएसआई के पैसे से अमेरिकी उच्‍च अधिकारियों को भारत के खिलाफ करने की रणनीति बनाने का आरोप लगा था। इसमें जम्‍मू कश्‍मीर पर अमेरिकी न‍जरिए को बदलने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। उसके बाद उसके कई वीआईपी लोगों से रिश्‍ते होने की बात सामने आई थी। इसके बाद भारतीय एजेंसियां भी जांच करने में जुट गई हैं कि कहीं फई का संबंध किसी भारतीय से तो नहीं है।


एफबीआई ने इस मामले में जो सुबूत जुटाए हैं उसके आधार पर फई का जाल ब्रिटेन और ब्रूसेल्‍स से भी हो सकता है। इसमें एफबीआई को जो सबसे अहम सुबूत मिला है उसमें ब्रूसेल्‍स स्थित कश्‍मीरी सेंटर का जिक्र किया गया है। इसमें इस सेंटर को पाकिस्‍तान की तरफ से 43 लाख डॉलर मुहैया कराने की बात की गई है। अब एफबीआई इस मामले में ब्रिटेन और ब्रूसेल्‍स से भी जानकारी जुटा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+