अवैध खनन: हेगड़े ने कहा मुझे सिर्फ हाईकोर्ट से उम्मीद

इससे पहले हेगड़े ने कहा था कि जब भी राज्यपाल उनसे रिपोर्ट पेश करने को कहेंगे वे रिपोर्ट पेश कर देंगे। राज्यपाल ने भी कहा था कि हेगड़े की रिपोर्ट पेश होने के बाद ही अवैध खनन मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के लीक होने पर हेगड़े ने प्रेस कॉफ्रेंस भी आयोजित की थी। जिसमें भावुक होते हुए उन्होंने कहा था कि उनपर इस बात के लिए दबाव बनाया जा रहा था कि मैं रिपोर्ट से कुछ बड़े मंत्रियों के नाम हटा दूं। इस रिपोर्ट पर राज्य सरकार कोई कार्रवाई करेगी ऐसी मुझे उम्मीद नहीं है। उन्हें सिर्फ हाईकोर्ट से ही उम्मीद है।
हेगड़े ने अपनी रिपोर्ट में राज्य के मुख्यमंत्री बीए येदुरप्पा को आरोपी ठहराया है। उन्होंने अवैध खनन की वजह से राज्य को होने वाले 1800 करोड़ से अधिक के नुकसान की भी जानकारी दी है। इसमें राज्य सरकार के 4 अन्या मंत्रियों के अलावा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का नाम भी शामिल था। इसमें सरकारी अफसरों की भी मिलीभगत की जानकारी दी है।
अवैध खनन के खात्मे के लिए उच्च न्यायालय ने केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति यानिकि सीईसी का गठन किया है। इसलिए यह समिति अवैध खनन पर तैयार इस रिपोर्ट को उच्च न्यायालय में पेश कर सकती है। हेगड़े ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि हाईकोर्ट अवध खनन पर तैयार उनकी रिपोर्ट पर उचित कार्रवाई कर दोषियों पर जरूरी कार्रवाई करेगी।
;











Click it and Unblock the Notifications