रिलायंस और ब्रिटिश पेट्रोलियम के 7.2 अरब डॉलर सौदे को सरकार की हरी झंडी

भारत में प्रत्यश विदेश निवेश के हिसाब से यह अब तक का दूसरा सबसे बड़ा समझौता है। इससे पहले पोस्को ने हमारे देश में 12 अरब डॉलर का निवेश किया था। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने इस सौदे को मंजूरी देते हुए कहा कि इससे देश में तेल एवं गैस के उत्खन्न के क्षेत्र में तकनीकी विकास होगा। हालांकि दोनों कंपनियों में 23 ब्लाकों को लेकर समझौता किया था लेकिन सरकार ने अभी केवल 21 ब्लाकों को ही हरी झंडी दी है। ऐसे में अभी 2 ब्लॉकों पर स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
ब्रिटिश पेट्रोलियम कंपनी गहरे समुद्र में खनन मामलों में विशेषज्ञ मानी जाती है। ऐसे में रिलायंस कंपनी को करार की वजह से तेल के कुएं ढूंढने में सहयोग मिलेगा। रिलायंस की तरफ से जारी बयानों के आधार पर यह बढ़ते व्यापार के साथ यह सौदा और भी बढ़ सकता है। आने वाले सालों में इसके 20 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications