दिग्विजय की मानसिक हालत ठीक नहीं: उमा भारती

उमा भारती ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की मानसिक हालत शायद ठीक नहीं है इसीलिए वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बारे में ऊटपटांग बयान देकर आतंकवादियों को लाभ पहुंचा रहे हैं। उमा ने कहा कि श्री सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं है और वह अन्तर्राष्ट्रीय दबाव में आतंकवाद को लेकर संघ पर गैर जिम्मेदाराना बयान देते रहते हैं।
उमा ने कहा कि श्री सिंह के इस बयान से संघ का तो नुकसान नहीं होता लेकिन आतंकवादियों को जरुर लाभ पहुंचता है। विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी बनायी गयी सुश्री भारती ने कहा कि श्री ङ्क्षसह की बात अब उनकी पार्टी कांग्रेस ही गंभीरता से नहीं ले रही है।
उमा ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने श्री सिंह के बयान को उनका व्यक्तिगत विचार बताया है। उमा भारती ने दिग्विजय सिंह को बड़ा भाई बताते हुए कहा कि इसी कारण उन्हें श्री सिंह की चिन्ता हो रही है। उन्होंने कटाक्ष किया कि उनके बयानों से वह स्वयं चिन्तित हो उठी हैं क्योंकि बयान मानसिक असंतुलन दर्शाते हैं।
उमा ने कहा कि काग्रेंस की यह बयानबाजी नयी नहीं है। कछ समय पहले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने संघ की तुलना सिमी से कर दी थी। उनके बयान से संघ को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन सिमी को लाभ हुआ, आतंकवादियों के हौसले बढ़े। उमा ने कांग्रेसियों का सलाह दी कि देश के जि मेदार लोगों को ऐसे बयानों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह श्री सिंह बयान दे रहे हैं और कांग्रेस में बने हुए हैं उससे लगता है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और श्री गांधी पर भी भारी पड़ रहे हैं।
;











Click it and Unblock the Notifications