तालिबान का दावा- जिंदा है मुल्‍ला उमर

Mullah Omar
कंधार (अफगानिस्‍तान)। आतंकवादी संगठन तालिबान ने बुधवार को मीडिया को भेजे गये एक संदेश में दावा किया है कि उनका सरगना मुल्‍ला उमर अभी जिंदा है। यह एसएमएस तालिबान के उस संदेश के ठीक बाद आया, जिसमें कहा गया था कि अमीर-उल-मुमिनीन उर्फ मुल्‍ला उमर की मौत हो चुकी है। यही नहीं तालिबान ने यह भी कहा है कि अमेरिका उनके टेलीफोन हैक करने के प्रयास में जुटा है।

इस्‍लामिक एमिरेट ऑफ अफ्गानिस्‍तान ने सूचना दी कि मुल्‍ला उमर मर चुके हैं। उसके तुरंत बाद तालिबान ने एक संदेश के माध्‍यम से उसके जीवित होने का दावा ठोकते हुए कहा ऐसी सूचनाएं फैलाकर तालिबान लोगों को बरगला रहा है।

दोनों संदेशों में कहा गया कि जिन फोन नंबरों से उनके नेता के मारे जाने के बारे में संदेश भेजा गया है वे उसका पहले इस्तेमाल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि संदेश में लिखा था कि मुल्ला उमर मारा गया है और अल्लाह उसकी आत्मा को शांति दे।

खैर दो प्रवक्‍ताओं के हवाले से मिली इन खबरों से यह जरूर साफ हो गया है कि तालिबान में आपसी कलह पड़ चुकी है। जी हां ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद तालिबानी आतंकवादी संगठन भी हलके पड़ गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+